नाराज गर्लफ्रेंड ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, लड़की को धोखा देना पड़ गया महंगा, दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था शख्स….अब हो गया ये हाल

उत्तर प्रदेश 23 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां प्यार में धोखा मिलने के बाद नाराज लड़की ने अपने बायफ्रेंड की प्राइवेट पार्ट की काट दिया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों पिछले 8 सालों से रिलेशनशिप में थे। पर युवक की शादी कहीं और हो रही थी। इस बात से नाराज युवती ने पहले तो युवक को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया, फिर मौका पाते ही धारदार हथियार से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम यूपी के मुजफ्फरनगर की बतायी जा रही है। यहां चरथावल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कुल्हेड़ी गांव के 21 वर्षीय एहतशाम उर्फ बबलू और 22 साल की हिना के बीच पिछले 8 सालों से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि इस बीच एहतशाम की शादी मेरठ के सिवाल खास गांव की एक युवती से परिवार वालों ने तय कर दी। लेकिन प्रेमी ने परिवार को समझाने के बजाये दूसरी लड़की से शादी करना कबुल कर लिया। बस फिर क्या था 8 सालों के प्रेम का यूं बिखरना हिना को मंजूर नहीं था। उसने एहतशाम से बदला लेने की ठान ली।

एहतशाम से बदला लेने के लिए हिना ने उसे रविवार 22 दिसंबर को मुजफ्फरनगर सिविल लाइंस के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल के कमरे में दोनों के बीच शादी को लेकर पहले तो जमकर बहस हुई। इस बहस के दौरान ही हिना ने धारदार हथियार से एहतशाम के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले के बाद हिना ने खुद को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की, जिसमें वो भी घायल हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर्स ने बबलू और हिना दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि युवती का आरोप है कि पिछले 8 सालों से प्रेम संबंध होने के बावजूद एहतशाम ने उसे धोखा दिया। उसने किसी और से शादी करने का फैसला कर लिया। इसलिए युवती ने गुस्से में ये कदम उठाया है। पुलिस ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड से लेकर अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रख कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles