प्रमोशन को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

रायपुर 5 सितंबर 2024। प्रमोशन की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन की ओर से सौंपे ज्ञापन में सरगुजा संभाग में उच्च वर्ग शिक्षक की पद्दोन्नति व संभाग में प्राथमिक विद्यालय में पदोन्नति की मांग रखी गयी। वहीं  व्याख्याता/नियमित/एल बी संवर्ग एवं प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पद पर पदोन्नति,  उच्च वर्ग शिक्षक संवर्ग एव प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय के व्याख्याता पद पर पदोन्नति की मांग की गयी।

Telegram Group Follow Now

फेडरेशन की तरफ से टिकेश्वर भोई ने बताया कि, मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता ने शिक्षा सचिव, डीपीआई एव सयुंक्त संचालक सरगुजा को कार्यवाही के लिए दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद उम्मीद है जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा।  मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता से फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आग्रह किया है कि वो शिक्षा सचिव एव डीपीआई से बात कर इस संदर्भ में आवश्यक पहल करें, ताकि शिक्षकों की मांगें पूरी हो सके।

प्रतिनिधि मंडल में टिकेश्वर भोय प्रदेश उपाध्यक्ष, रीता भगत प्रदेश महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र खुटिया, जिला महामंत्री रवि किरण डनसेना, जिला पदाधिकारी बासुन राम, ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार नरेश कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कुनकुरी भरत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा पुरन्दर यादव, कांसाबेल ब्लॉक उपाध्यक्ष भुनेश्वर यादव,  कांसाबेल ब्लॉक सचिव गुलसागर पैंकरा, ब्लॉक सचिव फरसाबहार खुशानंद पैंकरा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष फरसाबहार, भजन प्रसाद साय पत्थलगांव, महिला प्रकोष्ठ संतोषी डनसेना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

शराबी शिक्षक सस्पेंड : क्लास छोड़कर निकल गया शराब पीने, इतनी पी ली, कि दुकान में लुढ़क गये, सस्पेंड
NW News