बस्तर कलेक्टर हटाए गए, कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले के परफॉर्मेंस से सरकार थी नाराज, हरीश को बस्तर, देवेश को सुकमा कलेक्टर बनाया गया

रायपुर 13 सितंबर 2024। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को राज्य सरकार ने हटा दिया है। कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बस्तर कलेक्टर के कामकाज को लेकर सरकार नाराज चल रही थी। विजय दयाराम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण बनाया गया है। वही सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है।जबकि देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

Telegram Group Follow Now

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान विजय दयाराम के कामकाज को लेकर सरकार ने नाराजगी जताई थी। विभाग वार हुई समीक्षा के दौरान भी जिले का परफॉर्मेंस काफी खराब दिखा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने कांफ्रेंस के एक दिन बाद ही बस्तर कलेक्टर की रवानगी कर दी है।

CG- साय कैबिनेट की अहम बैठक परसों, एक महीने बाद हो रही कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा
NW News