बस्तर ओलंपिक 1 नवंबर से, 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खिलाड़ियों का होगा रजिस्ट्रेशन, ब्लॉक, जिला व संभाग स्तर पर होगी प्रतियोगिता

कांकेर 21 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष रूप से बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन दो आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष और 17 से 21 वर्ष में किया जाएगा। इस आयोजन में छात्र-छात्राएं, युवक-युवतियों के अलावा विशेष रूप से माओवाद प्रभावित दिव्यागों हेतु तथा आत्मसमर्पित माओवाद के मध्य भी यह प्रतियोगिता संभाग स्तर पर होगी। 01 से 20 अक्टूबर 2024 तक पंजीयन किया जाएगा।

पंजीयन विकासखंडों में जनपद पंचायत, जिला में कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, इण्डोर स्टेडियम भवन कांकेर, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर एवं संभाग में ऑनलाईन एवं ऑफलाइन किया जाएगा। बिना पंजीयन के कोई भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं एकाउंट डिटेल स्वय का (नाम, पता, पिता का नाम, खाता क्रमांक एवं आई एफ. एस सी कोड) अनिवार्य होगा, क्योंकि पुरस्कार की राशि डी. बी. टी. के माध्यम से खाते में भेजा जाएगा। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय कांकेर में भी व्यापक रूप से बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जाएगा।

ओलंपिक आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी ने बताया जिला कांकेर में भी इसका व्यापक व भव्य आयोजन किया जाएगा। सभी स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागिया अधिकारी (रा), जिला स्तर पर कलेक्टर एवं संभाग स्तर पर कमिश्नर होगे अध्यक्ष। विकासखण्ड स्तर पर 01 से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 10 से 22 नवंबर, संभाग स्तर पर 25 से 30 नवंबर तक आयोजन होगा। बस्तर ओलंपिक 2024 आयोजन के अंतर्गत एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, गोला फेंक तवा फेक, रिले रेस, तीरंदाजी 30 एवं 50 मीटर, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल आदि खेलों को शामिल किया गया है। हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग सीधा जिला स्तर पर होगा एवं रस्साकसी का प्रदर्शन मैच भी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NW News