BEO ट्रांसफर: शिक्षा विभाग ने दो BEO को मूल पद पर लौटाया, बीईओ का तबादला आदेश देखिये

रायपुर 1 अगस्त 2024। राज्य सरकार शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला लिया है। दो BEO समेत चार अफसरों का तबादला हुआ है। कांसाबेल के बीईओ संजीव कुमार सिंह को मूल पद पर वापस लौटा दिया गया है। उन्हें शा. उ. मा. मैनपाट भेजा गया है। उनका मूल पद व्याख्याता का था। वहीं दुलदुला के बीईओ मार्टिन खलखो को मूल पद पर वापस कर दिया गया है। शा. उ. मा. विद्यालय बतौली उन्हें भेजा गया है। उनका मूल पद प्राचार्य का था।

वहीं सहायक विकासखंड अधिकारी हेमंत नायक को दुलदुला का बीईओ बनाया गया है। वहीं सहायक विकासखंड अधिकारी गोपाल राम को कांसाबेल का प्रभारी बीईओ बनाया गया है।

गर्म खाना पहुंचा सकता है आपके शरीर को नुकसान, ज्यादा गर्म खाना खाने से जानिये क्या होगी परेशानी
NW News