हेडलाइनपॉलिटिकल

बड़ी खबर: चुन्नीलाल साहू व चौलेश्वर चंद्राकर BJP मेंं हुए शामिल, आज ही दिया था दोनों ने कांग्रेस से इस्तीफा

रायपुर  9 मार्च 2024। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के पहले लगातार झटके मिल रहे हैं। एक तरफ बगावत का शोर गूंज रहा है, तो दूसरी तरफ एक के बाद एक कांग्रेस पार्टी से इस्तीफों का दौर शुरू हो रहा है। इधर दूसरी तरफ भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा के बाद बिलासपुर संभाग के दो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्रकार ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। इन दोनों नेताओं के साथ ही कुछ  कांग्रेस के अन्य नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने बीजेपी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

चौलेश्वर चंद्राकर और चुन्नी साहू ने आज ही दिया था इस्तीफा

चौलेश्वर चंद्राकर और चुन्नीलाल साहू ने आज ही अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ को दिया था। चुन्नीलाल साहू ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से रिजाइन कर दिया है। चुन्नीलाल साहू अकलतरा से 2013 में विधायक चुने गए थे।आपको बता दें कि चुन्नीलाल साहू पार्टी से नाराज चल रहे थे। हालंकि इससे पहले, विधानसभा चुनाव हार के बाद चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार हुई थी।हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि चुन्नीलाल साहू का राजनीति में अगला कदम क्या होगा, क्या वो भाजपा में शामिल होंगे? इसका अभी तक जवाब नहीं मिल पाया है। हालांकि ये चर्चा चल रही है कि कांग्रेस से नाराज कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Back to top button