बड़ी खबर: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डाक्टरों ने कहा…

नई दिल्ली 20 फरवरी 2025। सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को गुरुवार को तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें शाम गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। उन्हें शुक्रवार सुबह तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो गई है। सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, “उन्हें पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था. हालांकि, कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और पूरी संभावना है कि उन्हें शुक्रवार को सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. वह डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं।