बिलासपुर…बार और बवाल: डांस के दौरान होटल सिल्वर ओक के बार में लड़कों में विवाद, दो युवकों को मारा चाकू

बिलासपुर 30 सितंबर 2024। बिलासपुर में अपराधियों के हौसले टूटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आये दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। रविवार की रात भी ऐसी ही घटना सामने आयी। जहां डांस के दौरान हुए विवाद में दो युवकों को चाकू मार दी गयी। घटना बिलासपुर के चर्चित सिल्वर ओक बार की बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बार के मैनेजर और बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। घटना को लेकर एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें डांस के दौरान विवाद होता दिख रहा है। इधर पुलिस ने चाकूबाजी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एभिषेक एंथोनी, कामेश राय और आयुष मेहता शामिल हैं।

बिलासपुर में इस महीने ने चाकूबाजी की कई घटनाएं में हुई। जिसमें लोगों की मौत भी हुई है। 4 सितंबर और 23 सितंबर को चाकूबाजी की घटना हुई थी। 7 दिन पहले तो एक युवक को बीच सड़क पर ही चाकूबाजी मार दी गयी थी, जिसके बाद युवक की मौत हो गयी थी। वहीं 4 सितंबर को भी इसी तरह की घटना हुई थी। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद चाकूबाजी की घटना पर रोक नहीं लग पा रही है।

क्या आपको पता है जलपरी होती है....जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Related Articles

NW News