ब्रेकिंग: जानिये कौन बने देश के नये शिक्षा मंत्री, अमित शाह फिर बने गृहमंत्री, राजनाथ रक्षा मंत्री, देखिये मोदी कैबिनेट में किसे कौन सा मिला विभाग

नयी दिल्ली। मोदी सरकार 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 होगी, जिसमें 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे. इनके अलावा 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है. वहीं, 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है. मोदी कैबिनेट 3.0 में ऐसे कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो मोदी सरकार 2.0 में भी मंत्री रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान देश के नये शिक्षा मंत्री होंगे।

Telegram Group Follow Now

कैबिनेट का गठन होने के बाद सोमवार शाम को पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कई मंत्रियों के विभागों को दोहराया गया है. मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं और 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं. वहीं, स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है. जिनमें तीन बीजेपी, जयंत चौधरी के रूप में एक आरएलडी और प्रतापराव जाधव के रूप में एक शिवसेना से शामिल किए गए हैं.

कीकी

नेता कौन सा मंत्रालय मिला?
नरेंद्र मोदी  
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
अमित शाह गृह मंत्री
नितिन गडकरी सड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री
शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री
एस जयशंकर विदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टर शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग और स्टील मंत्री
पीयूष गोयल कॉमर्स मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री
जीतनराम मांझी MSME मंत्री
राजीव रंजन (ललन सिंह)  
सर्बानंद सोनोवाल शिपिंग और पोर्ट मंत्री
वीरेंद्र खटीक  
राममोहन नायडू सिविल एविएशन मंत्री
प्रहलाद जोशी  
जुएल उरांव  
गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णव रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्री
भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत कल्चर और टूरिज्म मंत्री
अन्नपूर्णा देवी यादव महिला एवं बालविकास मंत्री
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री
मनसुख मांडविया लेबर मंत्री
जी किशन रेड्डी  
चिराग पासवान खेल एवं फूड प्रोसेसिंग मंत्री
सीआर पाटिल जल शक्ति मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह टूरिज्म राज्य मंत्री
डॉ जितेंद्र सिंह  
अर्जुन राम मेघवाल  
प्रतापराव जाधव  
जयंत चौधरी  
जितिन प्रसाद  
श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री
पंकज चौधरी  
कृष्णपाल गुर्जर  
रामदास अठावले  
रामनाथ ठाकुर  
नित्यानंदराय  
अनुप्रिया पटेल  
वी सोमन्ना  
पी चंद्रशेखर पेम्मासानी  
एसपी सिंह बघेल  
शोभा करंदलाजे MSME राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह  
बीएल वर्मा  
शांतनु ठाकुर शिपिंग राज्य मंत्री
सुरेश गोपी टूरिज्म कल्चर राज्य मंत्री
एल मुरुगन  
अजय टम्टा परिवहन राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमार  
कमलेश पासवान  
भागीरथ चौधरी  
सतीश चंद्र दुबे  
संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक राज्य मंत्री
दुर्गादास उइके  
रक्षा खडसे  
सुकांता मजूमदार  
सावित्री ठाकुर  
तोखन साहू शहरी विकास राज्य मंत्री
डॉक्टर राजभूषण चौधरी  
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा  
हर्ष मल्होत्रा परिवहन राज्य मंत्री
निमुबेन बंभानिया  
मुरलीधर मोहोल  
जॉर्ज कूरियन  
पवित्र मार्गरेटा

 

 

 

Related Articles