ब्रेकिंग: “लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त” मुख्यमंत्री लगातार चार घंटे से ले रहे हैं बैठक, अफसरों को दो टूक निर्देश, समय सीमा के अंदर काम करें पूरा

रायपुर 15 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक्शन में हैं। एक तरफ जहां वो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विभागों की समीक्षा बैठक कर योजनाओं की खुद मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। आज भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों की बैठक ली और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पिछले करीब 4 घंटे से मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं।

Telegram Group Follow Now

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया है कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा में कामों को पूरा करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान मंत्रालय में अधिकारियों के साथ वन टू वन चर्चा की। पिछले करीब चार घंटे से मुख्यमंत्री अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो जनता के कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करें। आपको बता दें कि जब से मुख्यमंत्री पद की शपथ विष्णुदेव साय ने ली है, तब से ही वो लगातार काम कर रहे हैं। कल ही वो जशपुर और बलौदाबाजार के दौरे पर थे और फिर आज सुबह से ही वो लगातार बैठक ले रहे हैं। दौरे और अन्य व्यस्तताओं के बावजूद वो नियमित तौर पर मंत्रालय में जाकर कामों को निपटा रहे हैं।

Krrish 4 : जल्द ही शुरू होगी शूटिंंग ....ऋतिक की मूवी का बजट इस बार होगा इतना
NW News