butterfly आसन से बढ़ेगी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ, जानिए इसके 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली। योग में butterfly ‘तितली आसन’ यानी बद्धकोणासन को विशेष स्थान प्राप्त है। यह आसन शरीर को न केवल लचीला बनाता है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूती भी देता है। खासतौर पर यह जांघों, घुटनों और टखनों की मांसपेशियों को सक्रिय करने के साथ-साथ हिप्स को भी मजबूत बनाता है।

तितली आसन से बढ़ेगी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ

butterfly
butterfly

विशेषज्ञों के अनुसार, इस आसन को नियमित रूप से करने से निचले शरीर में खून का संचार बेहतर होता है और रीप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा यह महिलाओं के लिए मासिक धर्म की अनियमितताओं में भी मददगार हो सकता है।

तितली आसन के 5 प्रमुख लाभ:
  1. जांघों और पेल्विक एरिया की स्ट्रेंथ बढ़ाता है।

  2. पीठ और कमर के दर्द में राहत देता है।

  3. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

  4. तनाव और थकान को कम करता है।

  5. प्रजनन स्वास्थ्य में लाभकारी होता है।

Related Articles