मंत्रिमंडल विस्तार अभी नहीं: मुख्यमंत्री बोले, अभी इंतजार करना होगा, राज्यपाल का दौरा खराब मौसम की वजह से हुआ रद्द

रायपुर 26 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार पर अभी इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री ने फिर कहा है, कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए इंतजार करना होगा। इससेप पहले राज्यपाल का बस्तर प्रवास रद्द होने के बाद मीडिया में इस बात की अटकलें लगने लगी थी कि मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान के बाद अटकलों पर विराम लग गया है।

राज्यपाल का दौरा हुआ रद्द

आज से राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा शुरू होने वाला था। राज्यपाल का रामेन डेका को बस्तर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से राज्यपाल का चौपर उड़ान नहीं भर सका। हालांकि चौपर टेक ऑफ के लिए तैयार था, लेकिन बस्तर में मौसम में खराबी को देखते हुए हेलीकाप्टर टेक आफ नहीं कर सका। आपको बता दें कि राज्यपाल दो दिन में तीन जिलों के प्रवास पर जाने वाले थे। इस दौरान वो बस्तर, दंतेवाड़ा और कोंडगांव जिले में अफसरों के साथ बैठक करने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से तमाम कार्यक्रम फिलहाल रद्द हो गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कैबिनेट विस्तार के लिए इंतजार करें

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट विस्तार को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। सारंगढ़ से लौटे मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवाल पर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार तो होगा, लेकिन अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से लौटने के बाद भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यही बयान दिया था कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए इंतजार करना होगा।

Related Articles