Car Price hike: बस कुछ घंटे और…Alto, Scorpio, Thar, Naxon सहित इन कारों की बढ़ जायेगी कीमत, ये पांच कंपनियां बढ़ा रही है 1 जनवरी से कार की रेट, जानें डिटेल

Car Price hike Today : नया साल शुरू होने में कुछ ही घंटे का वक्त शेष बचा है। नया साल सिर्फ कैलेंडर में बदलाव नहीं लायेगा, बल्कि इससे आपकी जिंदगी की जरूरतों में बदलाव होगा, जाहिर है इससे पहले आपको ज्यादा खर्च भी करने होंगे। अगर आप कार खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

1 जनवरी 2025 से कई प्रमुख कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ मोटर्स, एमजी मोटर्स, और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल हैं।कंपनियों ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि बढ़ती उत्पादन लागत और अन्य कारणों की वजह से कारों की कीमतें 2% से 4% तक बढ़ाई जाएंगी। आइए, जानते हैं कि नई कीमतों का असर आपके बजट पर कितना पड़ेगा।

मारुति सुजुकी: कीमतों में 4% तक इजाफा

मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की है।

  • ऑल्टो K10:
    • मौजूदा कीमत: ₹3.99 लाख से ₹5.96 लाख।
    • संभावित नई कीमत: ₹4.15 लाख से ₹6.20 लाख।
  • एस-प्रेसो:
    • मौजूदा कीमत: ₹4.27 लाख से ₹6.12 लाख।
    • संभावित नई कीमत: ₹4.45 लाख से ₹6.37 लाख।

Tata Motors: कीमतों में 3% की बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

  • टियागो:
    • मौजूदा कीमत: ₹5 लाख से ₹8.75 लाख।
    • नई कीमत: ₹5.16 लाख से ₹9.02 लाख।
  • टिगोर:
    • मौजूदा कीमत: ₹6 लाख से ₹9.40 लाख।
    • नई कीमत: ₹6.19 लाख से ₹9.69 लाख।
  • नेक्सन:
    • मौजूदा कीमत: ₹8 लाख से ₹15.60 लाख।
    • नई कीमत: ₹8.25 लाख से ₹16.07 लाख।

Kia Motors: कीमतों में 2% की बढ़ोतरी

किआ मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों में 2% का इजाफा करने का फैसला लिया है।

  • सोनेट:
    • मौजूदा कीमत: ₹8 लाख से ₹15.77 लाख।
    • नई कीमत: ₹8.16 लाख से ₹16.08 लाख।
  • कैरेंस:
    • मौजूदा कीमत: ₹10.52 लाख से ₹19.94 लाख।
    • नई कीमत: ₹10.74 लाख से ₹20.34 लाख।

एमजी मोटर्स: 3% तक बढ़ेंगी कीमतें

  • कॉमेट ईवी:
    • मौजूदा कीमत: ₹6.99 लाख से ₹9.53 लाख।
    • नई कीमत: ₹7.20 लाख से ₹9.82 लाख।

Mahindra: थार और XUV 300 होंगी महंगी

महिंद्रा ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3% का इजाफा करने की बात कही है।

  • XUV300:
    • मौजूदा कीमत: ₹7.79 लाख से ₹15.49 लाख।
    • नई कीमत: ₹8.03 लाख से ₹15.96 लाख।
  • थार:
    • मौजूदा कीमत: ₹11.35 लाख से ₹17.60 लाख।
    • नई कीमत: ₹11.69 लाख से ₹18.13 लाख।

Hyundai Motor India: बढ़ जायेगी कीमत

31 दिसंबर तक का मौका है हुंडई की कारों पर डिस्काउंट पाने का…क्योंकि उसके बाद आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।हुंडई के पोर्टफोलियो की बात इस समय कंपनी के आप Grand i10 Nios से लेकर IONIQ 5 EV जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं जिनकी कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 46.05 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्काउंट का आखिरी मौका!

अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 31 दिसंबर 2024 तक का समय आपके लिए सही है। इस दौरान कई कंपनियां अपने मॉडल्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही हैं। 1 जनवरी 2025 से बढ़ी हुई कीमतों के चलते आपको अपनी पसंदीदा कार खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।इसलिए देर न करें, अभी शोरूम जाएं और अपनी ड्रीम कार पर बचत का फायदा उठाएं!

 

Related Articles