CG: 41 लाख के दो नक्सली हुए ढेर, मुठभेड़ में मारे गए 3 नक्सलियों में 2 की हुई शिनाख्त

नारायणपुर 24 सितंबर 2024। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जिन तीन नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था, उन पर 41 लख रुपए का इनाम रखा गया था। मारे गए नक्सलियों में सभी बड़े कैडर के नक्सली है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों के बारे में जानकारी साझा की है। दरअसल सोमवार को नारायणपुर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया था। जिसमें से दो नक्सली कि अब पुलिस ने शिनाख्त की है।

नारायणपुर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर मुठभेड़ में 41 लाख के नक्सली मार गिराए गए हैं। अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड में मारे गए 3 नक्सलियों में से दो नक्सली की शिनाख्त हुई है। मारे गए नक्सलियों में DKZSC रूपेश, DVCM जगदीश शामिल है। दोनो कई बड़ी वारदात में शामिल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक सर्च अभियान में अब तक 1 नग एके 47, 1 नग इंसास, 1 नग SLR तथा 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NW News