CG: किडनैप हुआ 6 महीने का बच्चा सड़क किनारे लावारिश मिला, हाथ में लगे टैग से हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी 20 सितंबर 2024। दंतेवाडा से किडनैप हुआ बच्चा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा सड़क किनारे लावारिश हालत में मिला है। आपको बता दें कि 20 दिन पहले बच्चे का अपहरण किया गया था। धमतरी नगरी मार्ग पर ये मासूम बच्चा लावारिश हालत में मिला है।

जानकारी के मुताबिक धमतरी से नगरी मार्ग के बीच सड़क किनारे नन्हा मासूम मिला है। यह बच्चा दंतेवाड़ा का है, इसकी पहचान मासूम के हाथ में चिपके हुए टैग से हुई है। केरेगांव थाना के पास सड़क किनारे नन्हा मासूम बच्चा रोते हुए हालत में मिला।

राहगीरों ने बच्चे को लावारिश हालत में देखा तो, केरेगांव पुलिस को सुपुर्द किया। आपको बता दें कि दंतेवाड़ा के पोंदुम से बच्चा गायब था।

हाथी में बच्ची सफेद पट्‌टी में दंतेवाड़ा लिखा है, जिसके आधार पर धमतरी पुलिस ने दंतेवाड़ा थाने से संपर्क किया। इसके बाद एएसपी आर के बर्मन ने कहा कि चोरी हुआ बच्चा संभवत: यही है। दंतेवाड़ा पुलिस ने माता-पिता को सूचना दी, लेकिन दोनों बच्चे को पहचानने से इंकार किया। हालांकि पुलिस अफसरों ने संभावना जताई कि चोरी हुई बच्चा यहीं है। इधर केरेगांव पुलिस की भी जांच शुरू हो गई है।

कलेक्टर-एसपी हटाये गये, कवर्धा विवाद के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाये गये, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश, रेंगाखार थाना प्रभारी और पूरा स्टॉफ बदला
NW News