CG : एकतरफा आशिकी में जवान बन गया लूटेरा….व्यापारी के घर लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाशों में एक गिरफ्तार… जुए की लत की वजह से बन गया लूटेरा… दिलजले आशिक को बताया मास्टमाइंड

जांजगीर 15 नवंबर 2021। जांजगीर में व्यापारी के घर लूट की कोशिश करने वाले दो लूटेरों में एक लूटेरा गिरफ्तार हो गया है। 12 नवंबर एक किराना व्यवसायी के घर लूट की कोशिश की गयी थी, लेकिन व्यवसायी के बेटे के साथ हाथापायी के बाद दोनों को भागना पड़ा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम गोविंदा टंडन है। गोविंदा टंडन ने अपने फरार साथी का नाम दुर्गेश पाटले बताया है।

गोविंदा ने लूटेरे बनने के पीछे जुए की लत को जिम्मेदार बताया, तो फरार दुर्गेश एकतरफा आशिकी में लूटेरा बना। दुर्गेश सकरी बटालियन में पदस्थ था और एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। दुर्गेश ने जब लड़की के सामने प्यार का इजहार किया तो लड़की ने इनकार कर दिया। जिसके बाद जवान दुर्गेश ने लड़की के घर में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। इसी मामले में पुलिस ने उसे सस्पेंड भी कर दिया। जेल से छूटने के बाद वो चोरी और लूट की वारदात करने लगा।

वहीं गिरफ्तार गोविंदा ने बताया कि वो जुए की लत की वजह से लाखों रूपये कर्जे में डूबा है, जिसकी वजह से ही उसने लूट की कोशिश की। गिरफ्तार आरोपी ने व्यापारी के घर लूट का मास्टरमाइंड दुर्गेश के बताया है।

Related Articles

NW News