CG- भाजपा ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, नगर निगमों में सभापति चयन के लिए पार्षदों की लेंगे मीटिंग

रायपुर 22 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा की सभी नगर निगमों में भाजपा के पार्षद भी काफी संख्या में जीते हैं। सभी 10 निगमों में भाजपा का बहुमत है, ऐसे में तय है कि सभी निगमों में सभापति भी भाजपा का ही होगा।

लिहाजा निगमों में सभापति के चयन को लेकर आब्जर्बर तय कर दिये गये हैं। रायपुर में धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक बनाया गया है, तो वहीं बिलासपुर में संतोष पांडे,, कोरबा में पुरंदर मिश्रा, रायगढ़ में ललित चंद्राकर, अंबिकापुर में शिवरतन शर्मा, धमतरी में मोतीलाल साहू, दुर्ग में संजय श्रीवास्तव, राजनांदगांव में रुपकुमारी चौधरी और जगदलपुर में नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

 

Related Articles