CG BREAKING NEWS : बाल गृह में फांसी के फंदे पर मिली किशोर की लाश, घटना के बाद मचा हड़कंच, जांच के लिए पहुंचे…..

मुंगेली 6 अक्टूबर 2022। मुंगेली जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां जिला प्रशासन द्वारा संचालित बाल गृह के बाथरूम में एक किशोर की लाश फांसी के फंदे पर मिलने के बाद हड़कंप मच गया हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक किशोर को बिलासपुर बालगृह से मुंगेली भेजा गया था। उधर घटना की जानकारी के बाद अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंच गये हैं। किशोर ने आत्महत्या क्यों की अभी इस बारे में कोई भी कुछ बताने से बच रहा हैं।

Telegram Group Follow Now

पूरा घटनाक्रम मुंगेली जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के रामगढ़ बाल गृह में 14 वर्षीय प्रवीण नेताम नामक बालक को लाया गया था। इससे पहले वह बिलासपुर बाल गृह में था, जिसे बाद में मुंगेली भेज दिया गया । जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बालक का शव बाल सुधार गृह के बाथरूम में फांसी के फंदे पर मिली। बताया जा रहा हैं कि आज सुबह ही बच्चें का डॉक्टरों की टीम ने काउंसलिंग किया था।

फांसी पर लाश देखने के बाद इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद बाल सुधार गृह में हड़कंच मच गया। बालगृह के स्टाफ ने बच्चे का शव पुलिस के आने से पहले ही फंदे से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। घटना की जानकारी के बाद अधिकारी बच्चे के मौत के मामले की जांच कर रहे है। 14 साल के किशोर ने आत्महत्या की या फिर उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटी, इस बारे में कोई खुलकर नही बता रहा हैं।

पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही हैं। फिलहाल बाल गृह प्रबंधन और पुलिस इस मामले में साफ तौर से कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना हैं कि जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी कि आखिर बच्चे ने किन हालातों में खुदकुशी की या फिर इस घटना का कोई और ही कारण हैं। ये अभी जांच का विषय बना हुआ हैं।

.

Related Articles

NW News