बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG ब्रेकिंग: दो महिला जिंदा जली – रायपुर के फोम फेक्ट्री में लगी भीषण आग,हादसे में 2 महिला कर्मी जिंदा जली, 5 कर्मचारियों को रेस्क्यू का बचाई जान

रायपुर 29 मई 2024। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गद्दा बनाने वाली एक फोम फेक्ट्री में आज दोपहर भीषण आ लग गयी। इस घटना में फेक्ट्री के अंदर काम कर रही दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गयी, वहीं 4 अन्य कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। घटना की जानकारी के बाद से ही दमकल की टीम लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है।

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक ये घटना रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के औद्योगिक क्षेत्र में श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी में गोंदवारा में फोम फैक्ट्री संचालित है। फेक्ट्री में रोज की तरह आज सुबह से काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फेक्ट्री में एकाएक आग भड़क गयी। जिसके बाद मौके पर मौजूद 7 कर्मचारी आग की लपटों के बीच घिर गये। किसी तरह 5 कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया।

लेकिन आग के कारण फोम के जहरीले धुंए की चपेट में आकर सरोरा निवासी यमुना और रामेश्वरी नामक महिला अंदर ही फंस गयी। जिससे इस भीषण आग की चपेट में आकर दोनों महिलाओं की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। फेक्ट्री में आग कैसे लगी, इसका अभी खुलासा नही हो सका है। फिलहाल अधिकारी इस घटना की जांच के बाद ही आग की असल वजह बता पाने की बात कह रहे है।

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow
Back to top button