CG- बस-ट्रक में जोरदार टक्कर, घटना में बस हाईवे से नीचे लुढ़की, मौके पर चीख पुकार

अम्बिकापुर 8 अगस्त 2024। अंबिकापुर में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल है। हादसा एनएच 130 की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गयी। घटना ट्रक की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गयी।

जानकारी के मुताबिक  भीषण सड़क हादसा, ग्राम तारा के पुटाघाट के पास घटी है। यात्री बस और हाईवा ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग में हुई इस घटना के बाद चीख पुकार मच गयी। यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कोयले से भारी हाईवा ट्रक  ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे जा पलटी। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जिस वक्त ये घटना हुई, उस  वक्त 30 यात्री बस में सवार थे। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौन थी एसडीएम प्रियंका बिश्नोई ? जिनकी मौत के बाद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश....अस्पताल की लापरवाही पर उठते सवाल...
NW News