CG- कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, लिये जा सकते हैं कुछ बड़े फैसले

रायपुर, 16 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक कल होगी। 17 जनवरी की शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन में विष्णुदेव साय की कैबिनेट होगी। बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। राजिम कुंभ को लेकर भी कल की बैठक में फैसला हो सकता है। वहीं मोदी की गारंटी पर कुछ निर्णय हो सकता है। चर्चा है कि धान की खरीदी की भी समीक्षा की जायेगी। साथ ही बजट को लेकर कैबिनेट में कुछ मंत्रियों से परामर्श लिये जा सकते हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में हर सप्ताह बुधवार को कैबिनेट की बैठक हो रही है। पिछली कैबिनेट में राज्य सरकार ने अयोध्या दर्शन के बारे में बड़ा फैसला लिया था। रामभक्तों को अहम सौगात देने के बाद कल की बैठक में कुछ और भी बड़े फैसले हो सकते हैं।

Related Articles