CG- कांग्रेस ने प्रर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, निगम नेता प्रतिपक्ष, अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चयन की दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर 1 मार्च 2025। नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पर्यवेक्षकों की नियुक्ति शुरू हो गयी है। भाजपा ने कल ही अलग-अलग जिलों के लिए प्रर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी, अब कांग्रेस ने भी नेता प्रतिपक्ष/सभापति उपाध्यक्ष और जिला पंचायतों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
कांग्रेस ने इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आदेश जारी किया गया है।