CG – कांस्टेबल बर्खास्त: एसपी ने जवान को किया सेवा से बर्खास्त, आपराधिक कृत्य में शामिल होने पर लिया एक्शन

बलौदाबाजार 1 अगस्त 2024। बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने एक आरक्षक पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आरक्षक के खिलाफ कई गंभीर शिकायते थी। आपराधिक कृत्य में शामिल होने की जानकारी के बाद एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए दोषी कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने लगातार दूसरे आरक्षक पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आरक्षक विरेंद्र बघेल के विरूद्व गंभीर शिकायते पुलिस विभाग को मिली थी। जांच में आरक्षक के खिलाफ अनुशासन हीनता और आपराधिक कृत्य में शामिल होना पाया गया।

जिसके बाद एसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक विरेंद्र बघेल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दे कि इससे पूर्व पीड़ित पक्ष से रिश्वत लेने के मामले में एसपी ने आरक्षक शीतल बांधे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त किया था। एसपी विजय अग्रवाल के इस एक्शन के बाद विभाग में मनमानी और गंभीर लापरवाही करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

छत्तीसगढ़ में छुट्टी का कैलेंडर: मुख्यमंत्री ने सरकारी कैलेंडर का किया विमोचन, देखिये QR कोड के नए फीचर्स वाले कैलेंडर में महीनेवार सार्वजनिक, ऐच्छिक अवकाश की सूची

Related Articles