CG- डिजिटल अरेस्ट: साइबर अपराधियों ने 168 करोड़ की राशि ठगी, 5.20 करोड़ की राशि करायी गयी वापस, अजय चंद्राकर ने पूछा, साइबर अपराध से कैसे निपटेंगे…

रायपुर 28 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट का मुद्दा उठा। धरमलाल कौशिक की गैरमौजूदगी में ये सवाल आज अजय चंद्राकर ने पूछा। अजय चंद्राकर ने गृहमंत्री विजय शर्मा से डिजिटल अरेस्ट के प्रकरण और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मागी। जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के 12 प्रकरण सामने आए हैं. इन सभी प्रकरण में कार्रवाई की गई है।

जवाब में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को बताया गया कि 168 करोड़ रुपए की राशि ठगी गई थी,करीब पाँच करोड़ 20 लाख रुपए की राशि वापस कराई गई है। उन्होंने बताया कि ठगी की रकम एक खाते से दूसरे खाते में शिफ्ट किया जाता है, प्रारंभिक खाते को बंद किया जाता है।


गृहमंत्री ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट 12 के सभी प्रकरणों में कार्रवाई हुई है। 5 करोड़ 20 लाख की ठगी की गयी है। 168 करोड़ की राशि ठगी गयी है, जिसमे से 5 करोड़ 20 लाख की राशि वसूल की गयी है। वहीं 4427 अकाउंट को होल्ड किया गया है। जिन खातों को होल्ड किया गया है, 4 करोड़ 13 लाख की राशि उसमें है।

अजय चंद्राकर ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गयी है कि साइबर क्राइम में शामिल 1795 खाते अभी भी चालू है.. जिसमें 921 खाते ऐसे हैं, जिसमें एक से ज्यादा बार ट्राजेक्शन हुए हैं। आखिर इन्हें फ्रीज क्यों नहीं किया गया। जवाब में बताया गया कि जिन खातों में राशि का स्थानांतरण किया गया है, उसे फ्रीज किया गया है।

Related Articles