CG-हेड कांंस्टेबल ने पुलिसकर्मियों को ही ठगा, छह साल बाद हुई गिरफ्तारी, खुद को ACB में पदस्थ होने का दिखाता था धौंस

रायपुर 27 फरवरी 2025। पुलिसकर्मी ने अपने ही साथी पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों को ठग लिया। अब इस मामले में आरोपी हवलदार को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिस विभाग के हवलदार ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन बेचने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया।
करीब 6 साल पुराने मामले में अब हवलदार जयदेव वर्मा को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायत के मुताबिक लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से आरोपी ने ठगी की थी। साल 2019 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आरोपी खुद को एसीबी में पदस्थ होना बताता था। आरोपी अभी मौजूदा वक्त मे लोक आयोग में पदस्थ था।