CG- 14 जनवरी को छुट्टी: इन जिलों के लिए जारी हुआ आदेश, जानिये कहां-कहां रहेगी मकर संक्रांति पर छुट्टी

14th January Holiday News: छत्तीसगढ़ में 14 जनवरी को कई जिलों में छुट्टी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल हर साल सरकार तीन स्थानीय अवकाश के चयन की छूट जिला प्रशासन को देती है। लिहाजा कई जिलों में 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है। जिन जिलों में स्थानीय अवकाश पर 14 जनवरी को छुट्टी रहेगी, उसमें रायगढ़ सहित अन्य जिले भी शामिल है।
सक्ती जिले में छुट्टी
Holiday list: नये साल की शुरुआत हो चुकी है। अवकाश नियम के मुताबिक राज्य सरकार के तय स्थानीय अवकाश की लिस्ट में से कलेक्टर अपने जिलों में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय अवकाश को सूचीबद्ध करते हैं। दो अलग-अलग जिलों से स्थानीय अवकाश की सूची जारी की गयी है। जारी आदेश के मुताबिक सक्ती जिले में 14 जनवरी को छुट्टी रहेगी। मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश होगा। वहीं महानवमी 1 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश होगा।
रायगढ जिले में छुट्टी
रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश किया है घोषित। कार्तिकेया गोयल ने कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 14 जनवरी 2025 मंगलवार मकर संक्राति/पोंगल, 27 जून 2025 शुक्रवार रथयात्रा और 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार दीपावली का दूसरा (गोवर्धन पूजा) शामिल है।
सूरजपुर जिले में छुट्टी
Chhattisgarh Holiday List: नये साल में भी छुट्टी की भरमार होने वाली है। राज्य सरकार ने नये साल के लिए छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें हर जिले में प्राथमिकता के आधार पर तीन स्थानीय अवकाश दिये जायेंगे। आदेश के मुताबिक सूरजपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये गये हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी स्थानीय स्तर पर होगी। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी और 1 अक्टूबर को महानवमी की छुट्टी रहेगी।