CG- भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की गयी जान, कईयों की हालत गंभीर

सारंगढ़ 16 जुलाई 2024। भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गयी। घटना बरमकेला जंगल के करीब घटी है। जहां अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 3 लोगो की दर्दनाक मौत की खबर हैं, वहीं तक़रीबन 20 लोग हुए घायल हुए हैं। सभी घायलों को बरमकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर होने पर रायगढ़ रेफर किया गया है। बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में खैरझीटी गांव के मजदूर सवार थे, जो सारंगढ़ जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

Related Articles