CG : झारखंड की महिला के साथ बायफ्रेंड ने किया रेप, फिर दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस को गुमराह करने आरोपियों ने किया….!

जशपुर 22 सितंबर 2024। जशपुर जिला में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के गुमला में रहने वाली महिला को उसके बाॅयफ्रेंड ने झांसा देकर जशपुर बुलाकर उसके साथ पहले तो बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

हत्या की ये वारदात जशपुर जिला के कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने 18 सितंबर को भभरी गांव के जंगल के समीप नाले के गड्‌ढे में महिला का खून से लथपथ शव देखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अंधे कत्ल की इस वारदात की तफ्तीश कर रही थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतिका की पहचान झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली शादीशुदा महिला के रूप मे किया गया, जो कि जशपुर में अकेले रहकर मजदूरी करती थी। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के साथ रेप, मारपीट और गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेप और हत्या की अपराध दर्ज कर आरोपियों का सुराग जुटाना शुरू किया।

जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि 17 सितंबर की रात एक बाइक पर 2 युवक महिला के घर पहुंचे थे। दोनों ही देर रात तक महिला के घर में रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेन्द्र मिंज और संजय राम भगत को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेन्द्र मिंज ने बताया कि महिला से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। वारदात के दिन वह जशपुर के कोर्ट में पेशी के लिए आया था। उसके साथ उसका साथी संजय राम भी था। पेशी खत्म होने के बाद वह मछली लेकर अपनी महिला साथी के घर मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन महिला उस वक्त गणेश विसर्जन देखने के लिए चली गई थी।

क्या रोज कॉफी पीना होता है ठीक ? डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितनी पीनी चाहिए?

रात करीब साढ़े 9 बजे जब महिला वापस घर लौटी, तब तक दोनों आरोपी शराब पीकर नशे में धुत थे। आरोपियों ने बताया कि महिला के घर लौटने के बाद राजेन्द्र मिंज ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिला का कोई पुराना केस था। उसके लिए वह उनसे 4 हजार रुपए मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ता चला गया। इस पर दोनों आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर मारने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के साथ ही लाश के सिर को पत्थर से कुचल दिया, ताकि लाश की पहचान न हो सके। इस खुलासे के बाद पुलिस ने सोगड़ा गांव निवासी राजेन्द्र मिंज और कपरोल गांव निवासी संजय राम को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं लाश को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

NW News