CG- कमलचंद भंजदेव के काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर, वाहन में सवार कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

धमतरी 25 फरवरी 2025। धमतरी में एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। भाजपा नेता और बस्तर राजपरिवार के राजा कमलचंद  भंजदेव की फॉलो कार ने एक वाहन को टक्कर मार दी। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक टाटा एस वाहन में सवार होकर ग्रामीण रामधुनी करने जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी।

मिली जानकारी के मुताबिक वाहन के टक्कर से टाटा एस वाहन पलट कर खेत में जा घुसी। हादसे के वक्त टाटा एस वाहन में एक दर्जन लोग सवार थे। गाड़ी पलटने से सभी टाटा एस सवार लोग घायल हो गये। दर्जन भर घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।


बताया जा रहा है कि बालोद के पेरपार ग्राम से रायपुर के धरमपुरा रामधुनी कार्यक्रम सभी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कमल चंद भजदेव की फॉलो कार ने वाहन को टक्कर मारी है।

Related Articles