CG- मां की गयी जान, पिता-पुत्र की हालत नाजुक, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मार दी टक्कर

जशपुर 2 सितंबर 2024। रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं पति और बच्चा गंभीर है। घटना पत्थलगांव शहर के सिविल अस्पताल के पास की है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति,पत्नी समेत 3 लोगों को रौंदा दिया।

Telegram Group Follow Now

इधर, इस हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत गाला निवासी अमृता यादव (28 वर्ष), पति रामकुमार यादव एक पुत्र बाइक पर सवार होकर पत्थलगांव खरीदारी करने आ रहे थे।

इसी बीच रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने सिविल अस्पताल के सामने महिला को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में महिला का शव क्षत विक्षत हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी कक्ष में रखवा दिया है। घटना में ट्रक औऱ उसका चालक को हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है। पत्थलगांव विधायक गोमती साय सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की. उन्होंने शासन की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि जल्द देने की बात कही है ।

....और पुलिसकर्मी ही हो गया नंगा: भाजपा नेता ने पुलिसवालों को दी थी वर्दी उतरवाने की धमकी, फिर पुलिस ने किया ऐसा काम कि...
NW News