हेडलाइन

CG NEWS – बस एक्सीडेंट अपडेट- दर्दनाक हादसे में शिक्षक सहित मां-बेटे की हुई मौत, पुलिस ने की 4 मृतको की पहचान, दो की हालत अब भी नाजुक

कोरबा 12 सितंबर 2022। कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा में हुए सड़क हादसे में मरने वाले 7 यात्रियों में एक शिक्षक के साथ ही मां-बेटे की मौत हुई हैं। जिनकी पहचान पुलिस द्वारा की गयी हैं। गौरतलब हैं कि रायपुर से सीतापुर के लिए रविवार की देर रात METRO बस यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। तड़के सुबह 4 बजें के लगभग बस नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से सीतापुर की ओर आगे बढ़ रही थी। तभी बांगो थाना के मढ़ई घाट पर तेज रफ्तार बस का चालक एक कार को बचाने के चक्कर में बस नियंत्रण से बाहर हो गयी, और तेज रफ्तार बस सड़क पर खड़ी ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बड़ गयी। इस भीषण हादसे के वक्त बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।

दोनों गाड़ियों के बीच हुए जबरदस्त टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गये, वही दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गयी। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि गंभीर रूप से तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक अन्य घायल की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र सहित कोरबा जिला अस्पताल रिफर किया गया। वही पुलिस ने इस दुर्घटना में मरने वाले लोगों में 4 की पहचान कर ली हैं।

मरने वालों में सीतापुर के घोंसू पंडरीपानी की रहने वाली 43 वर्ष की उषा देवी, 5 साल का बेटा रिलायंस लकड़ा सहित अजय वरदान लकड़ा और रोहित सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतकों में शामिल 30 वर्षीय रोहित सिंह सरगुजा के लमगांव निवासी हैं, जो कि मैनपाट हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल के शिक्षक रोहित सिंह की भी मौत हो गयी हैं। पुलिस ने सभी मृतको का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वही मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी हैं।

Back to top button