क्राइम

CG NEWS : शर्मनाक – 6वीं क्लास में पढ़ने वाली किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप,तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा,पीड़ित बच्चीं ने कहा…..

कोरबा 9 नवंबर 2022। कोरबा में एक बार फिर एक 13 साल की बच्चीं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बच्चीं के साथ पड़ोस में रहने वाले 57 साल के शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। घटना के बाद जब बच्चीं की तबियत बिगड़ी, तब पूछताछ में घरवालों की घटना की जानकारी हुई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

नाबालिग बच्चीं के साथ दुष्कर्म की घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि 13 साल की पीड़ित लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक लड़की घर के पास ही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 57 साल का सरफराज खान उर्फ राजू उसके पास पहुंचा। बच्चीं पर बुरी नियत रखने वाले सरफराज ने बच्चीं को झांसे में लेकर अपने साथ घुमाने ले गया। इसके बाद पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्चीं घर आ गई और उसने अपने परिजनों को डर के मारे इस बात की जानकारी ही नहीं दी।

बाद में लड़की के शरीर में दर्द शुरू होने के साथ ही बुखार आने लगा। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां पूछताछ करने पर बच्चीं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। बच्ची ने परिजनों को यह भी बताया कि सरफराज खाने पहले भी उससे गंदी हरकत कर चुका था। लेकिन डर के मारे उसने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी। इस घटना की जानकारी के बाद पीड़ित बच्चीं के परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ड्राइवरी का काम करता हैं, उसका एक 16 साल का लड़का भी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। गौरतलब हैं कि पिछले दिनों कोरबा के ही बांगो थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़ित बच्चीं के साथ गांव में ही रहने वाले नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था,जिसे बच्चीं चाचा कहती थी। पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर अपचारी बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया हैं।

Back to top button