हेडलाइन

CG : छत्तीसगढ़ लोक आयोग में आग की घटना के बाद बवाल, कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों से अफसरों ने की बदसलूकी, पुलिस की मौजूदगी में….

रायपुर 20 जून 2024। राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में आज दोपहर अचानक आग लग गयी। इस घटना में कई दस्तावेज पूरी तरह से जल गए। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस के सामने ही खुलकर बदसलूकी करते हुए विवाद किया गया। जिसके नाराज पत्रकारों ने जब इसका विरोध किया तब विवाद बढ़ गया। पुलिस के इस्तक्षेप के बाद पूरा मामला शांत कराया गया। वहीं इस घटना को लेकर पत्रकारों में गहरी नाराजगी है।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर अचानक छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में आग लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल आग पर काबू पाने दमकल की टीम को सूचना दिया गया। उधर आग एकाएक बढ़ने लगी और कई दस्तावेज जलकर खाक हो गये। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया भी मौके पर कवरेज के लिए पहुंची हुई थी। बताया जा रहा है कि कवरेज के दौरान लोक आयोग के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा मीडिया के कवरेज को लेकर आपत्ति जतायी जाने लगी। जिसे लेकर विवाद होने लगा। मीडिया कर्मियों द्वारा अपना काम करने की दलील दी गयी।

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौच किया जाने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थित झूमा-झटकी तक पहुंच गयी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा बीच बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। वहीं इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के लोक आयुक्त टीपी शर्मा ने पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी की स्वीकार किया है। उन्होंने घटना में शामिल कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लेने की बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होगा, वो पत्रकारों से अपने किये गलती पर माफी भी मांगेगा।

Back to top button