हेडलाइन

CG- प्राचार्य प्रमोशन: DPI ने इन संवर्गों के पदोन्नति प्रस्ताव मांगे, सभी JD को भेजा गया निर्देश, जानिये कब से होगा सीनियरिटी का निर्धारण

रायपुर 5 जुलाई 2024। प्रचार्य प्रमोशन की प्रक्रिया अब तेज हो गयी है। प्राचार्य ई संवर्ग के पद पर प्रमोशन के लिए DPI ने सभी संयुक्त संचालक को पत्र जारी कर दिया है। दरअसल व्याख्याता एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ई संवर्ग से प्रचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ई संवर्ग के पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई चल रही है।

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

पदोन्नति को लेकर व्याख्याता एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ई संवर्ग का प्रस्ताव डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों से मांगा है। दिये निर्देश के मुताबिक व्याख्याता ई संवर्ग के वरिष्ठता क्रमांक 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में सीनियरिटी क्रमांक 1 से 1100 तक , वहीं व्याख्याता एलबी संवर्ग के लिए 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में व्याख्याता ई संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची के सीनियरिटी क्रमांक 1 से 500 तक और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला ई संवर्ग के लिए 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में सीनियरिटी क्रमांक 1 से 600 तक के प्रस्ताव मांगे गये हैं। 2023 तक की गोपनियता चरित्रावली मांगी गयी है। ये जानकारी डीपीआई ने 22 जुलाई तक सभी संभागों से मांगा है।

 

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

Back to top button