CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी, भीषण गरमी से पहले बारिश बढ़ायेगी उमस, मौसम का बड़ा अलर्ट बढ़ायेगी मुश्किलें

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बड़ी तेजी से बदल रहा है। शाम के वक्त हल्की ठंड के दिन में तपती-चुभती गरमी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के बीच कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ (CG Rainfall Alert) के असर से एक सिस्टम बन रहा है। इसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।


छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दक्षिणी भाग में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।दिन के समय गर्मी तेज होने की संभावना है, वहीं रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश (CG Rainfall Alert) की चेतावनी भी जारी की गई है।

लू के दिनों की संख्या भी बढ़ेगी

यही नहीं लू के दिनों की संख्या भी बढ़ेगी। दरअसल जनवरी व फरवरी में प्रदेश में कहीं खास बारिश नहीं हुई। राजधानी में तो बूंद भी नहीं गिरा। केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार जनवरी व फरवरी में देशभर में बारिश सामान्य से 59 फीसदी कम रही। उत्तर-पश्चिम भारत में तो यह 64.4 फीसदी कम रही है। इसके कारण धरती की सतह की गर्मी बनी हुई है।

Related Articles