CG- बारिश का कहर : लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान ढहा, 2 मासूम बच्चों की मौत, मां की हालत नाजुक,रेल लाइन पर हुआ लैंड स्लाइड

बस्तर 28 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने से मुख्यालय से कट गये है। लगातार हो रही बारिश के कारण कांकेर जिले में एक कच्ची झोपड़ी के ढहने से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां भी गंभीर रूप से घायल है। इसी तरह कोंडागांव जिले में भी लकड़ी से बनी दीवार गिरने से डेढ़ साल के बच्ची की मौत हो गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई इलाकों में गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भी लैंड स्लाइड से रेल मार्ग बाधित हो गया है। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से कोंडागांव के उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी में एक परिवार कच्चे मकान में मौजूद था। परिवार में 3 बच्चे ठंड से बचने घर में आग से हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश से कमजोर पड़ी लकड़ी से बनी दीवार भर भराकर गिर गई।

इस घटना में बच्चों को परिजन ने किसी तरह फौरन वहां से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना में डेढ़ साल का दशमु दुग्गा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों का नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कांकेर जिले में भी एक कच्चे मकान के ढहने से एक 6 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के किसकोड़ो गांव की है। बताया जा रहा है कि लालसाय गावड़े शनिवार की शाम करीब 7 बजे ठंड से बचने झोपड़ी में पत्नी सियारो बाई के साथ आग सेक रहे थे। इसी दौरान झोपड़ी गिर एकाएक ढह गयी। इस घटना में ग्रामीण की 6 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गयी।

प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से साकार हुआ रतियो कोरवा व बरसाती कमार का पक्के घर का सपना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन संकल्पित
NW News