CG : बारिश का कहर – रसोई घर की दीवार ढही……बर्तन निकालने गयी महिला की मलबे में दबकर मौत,घटना के बाद मचा हड़कंप

रायगढ़ 2 सितंबर 2024। रायगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश का कहर अब कच्चे मकानों पर भी दिख रहा है। यहां के कसडाल इलाके में मकान के एक हिस्से में मिट्टी के रसोई घर के ढह जाने से उसमें बर्तन निकालने गयी महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त रसाई घर के ढहने की आवाज सुनने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Telegram Group Follow Now

रसाई घर ढहने की ये घटना रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कसडोल के कोदईडीपा में गुरूवारी धनवार का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पांच बजे गुरूवारी धनवार खाना बनाने के लिए बर्तन निकालने घर के दूसरे हिस्से में बने मिट्टी के पुराने रसोई घर में गई थी। महिला बर्तन निकालकर बाहर आती, इसी बीच एकाएक रसोई घर भरभरा कर ढह गया। इससे मलबा में वह दब गई। इसके बाद तत्काल उसका पति सुखलाल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला।

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इसकी सूचना तमनार थाना में दी गयी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मिट्टी की जोड़ाई से बना कच्चा रसोई घर काफी पुराना था। वहीं रायगढ़ जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश से रसोई घर की दीवारे कमजोर हो चुकी थी। जिस कारण वह सुबह के वक्त अचानक भरभरा कर ढह गया। पुलिस ने बताया कि मृतका मवेशी चराने का काम करती थी और अपने पति व बेटा के साथ घर में रहती थी।

CG : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की 4 लाख में दी सुपारी, प्रेमी के भाई ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी
NW News