CG : स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, पीड़िता के परिवार को आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, वारदात के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ किया….!

कोंडागांव 25 अगस्त 2024। नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे छात्रा काफी दहशत में थी। बताया जा रहा है कि रेप की इस घटना के करीब 6 महीने बाद पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Telegram Group Follow Now

जानकारी के मुताबिक स्कूली में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की ये घटना 28 फरवरी की बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में प्रीतिक लाल पोयाम ने छात्रा को जबरदस्ती अपने साथ पकड़कर सूनसान स्थान पर ले गया। आरोपी ने छात्रा का गमछा से हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस की रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

इस वजह से पीड़िता दशहत में अभी तक चुप रही। इस घटना के करीब 6 महीने बाद पीड़ित छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्रीतिक लाल पोयाम के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की 4 लाख में दी सुपारी, प्रेमी के भाई ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी
NW News