CG- महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर 27 सितंबर 2024। महिला लैब टेक्निशियन के साथ रेप हुआ है। मामले में FIR के आधार पर पुलिस हॉस्पीटल के सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके का है। जहां प्राइवेट हॉस्पीटल की महिला लैब टेक्नीशियन से रेप की घटना हुई है। लैब टेक्निशियन शादीशुदा है। रेप मामले में अस्पताल के सुपरवाइजर पर SC ST के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Telegram Group Follow Now

शिकायत के मुताबिक लैब टेक्नीशियन पर सुपरवाइजर बुधराम साहू की गंदी नजर थी। उसने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन बदनामी के डर से महिला चुप रही।इस बीच आरोपी ने बीते अगस्त महीने में महिला से बातचीत के बहाने उसके घर चला गया। वहां महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर डीडी नगर थाने में FIR दर्ज करवाई। आरोपी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।मामले में पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी बुधराम साहू को हिरासत में लिया गया।आरोपी से पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया है। कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

 

Related Articles