CG- जवान बर्खास्त : गैंगस्टर की मदद करने वाला जवान हुआ बर्खास्त, पुलिस की खुफिया जानकारी देता था क्रिमिनल्स को

बिलासपुर 10 मई 2024। एसपी रजनेश सिंह ने कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि कांस्टेबल अपराधियों की मदद करता था और उन्हें पुलिस की खुफिया जानकारी दिया करता था। जांच में शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद एसपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया।

Telegram Group Follow Now

जवान का नाम बबलू बंजारे हैं। बिलासपुर में पदस्थ ये जवान उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर जब्बार गौरी और उसके साथियों की मदद किया करता था। पुलिस जांच में पता चला कि आरक्षक बबलू बंजारे ने अपराधियों को पुलिस की गोपनीय जानकारी दी थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गैंग के सदस्यों को हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया था कि पुलिस का ही कांस्टेबल उनकी मदद किया करता था।  एसपी ने शिकायत पर विभागीय जांच कराई, तो आरोप सही मिला। बता दें आरोपी आरक्षक के खिलाफ पहले ही महिला थाने में दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। इस मामले में एसपी रजनेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को नसीहत दी है कि वो खाकी की गरिमा के अनुरूप अपना कृत्य करें। कानून आम जन और पुलिसकर्मियों दोनों केलिए बराबर है। अगर ऐसी संलिप्तता मिलती है तो दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Related Articles