CG :SSB के जवान ने रीजनल दफ्तर के बाहर खुद को मारी गोली…..मचा हड़कंप, 2 दिन पहले सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर कर ली थी खुदकुशी

दुर्ग 28 अगस्त 2024। दुर्ग जिला में सशस्त्र सीमा बल के एक जवान ने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है। घटना मंगलवार रात की है, जवान ने किन कारणों से ये आत्मघाती कदम उठाया इसका अभी खुलासा नही हो सका है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि दो दिन पहले ही बीजापुर जिला में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अभी इस घटना की जांच पूरी भी नही हो सकी थी, तब तक भिलाई में एसएसबी के जवान की मौत से हड़कंप मच गया है।

Telegram Group Follow Now

एसएसबी के जवान द्वारा खुदकुशी का ये मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सशस्त्र सीमा बल में मनोज कुमार वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई आया था। बताया जा रहा है कि रातके वक्त उसकी तैनाती मुख्य गेट पर थी। ड्यूटी के दौरान रात करीब 9ः12 बजे उसने मनोज ने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान तत्काल मौके पर भागकर पहुंचे,तो मनोज लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे आनन फानन में स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रामनगर ले गए।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद नवई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान मनोज के शव को रायपुर एम्स ले जाया गया है। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को गृह ग्राम रवाना किया गया। जवान मनोज मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनूल तहसील के सीमा गांव का निवासी था। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बीजापुर जिला में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ था।

CG : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की 4 लाख में दी सुपारी, प्रेमी के भाई ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी
NW News