CG : नक्सल मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, घायल जवानों को गढ़चिरौली किया गया एयरलिफ्ट, 4 घंटे से जारी है मुठभेड़

पंखाजूर 17 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पिछले 4 घंटे से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है, वही एक अन्य जवान बुरी तरह से घायल हुआ हैं। घायल जवानों को एयर-लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बैकअप फोर्स भी रवाना की गई है।

Telegram Group Follow Now

जानकारी के मुताबिक घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील महाराष्ट्र की सी-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल सब-इंस्पेक्टर सतीश पाटील को कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में हुई है। बताया जा रहा है कि गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और सी-60 के जवान सर्चिंग पर निकले थे।

इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर करीब 2 बजे के बीच नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी नक्सलियों का डट कर सामना करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। बताया जा रहा है कि पिछले 4 घंटे से चल रहे इस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हो गये है। घायल जवानों को तत्काल एयर लिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहींे जवानों की मदद के लिए बैकअप फोर्स मौके पर रवाना किया गया है।

 

NMDC का मुख्यालय हैदराबाद में क्यों ? शैलेश पांडेय ने उठाया सवाल, कहा, NMDC का हेडक्वार्टर रायपुर लाने का संकल्प ले मुख्यमंत्री
NW News