CG- शिक्षक का 40 दिन बाद सस्पेंशन हुआ खत्म, सजा के पहले ये किया गया जारी, निलंबन अवधि को ….

Teacher Suspend News: शिक्षक का सस्पेंशन कलेक्टर ने रद्द कर दिया है। 40 दिन पर शिक्षक के निलंबन को खत्म करने का कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। इससे पहेल 10 फरवरी को लापरवाही मामले में जांजगीर कलेक्टर ने शिक्षक टुमनलाल साहू को सस्पेंड कर दिया था।

चंद्र किरण शर्मा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला शिवरीनारायण में पदस्थ शिक्षक टुमन लाल साहू पर चुनाव कार्य में लापरवाही का आरोप था।  उनकी ड्यूटी मतदान अधिकारी के रूप में लगायी गयी थी। उन्हें मतदान सामिग्री वितरण और प्राप्त करने के लिए पहुंचने का निर्देश दिाय गया था। लेकिन टुमन लाल साहू चुनाव कार्य के लिए नहीं पहुंचे। जिसके बाद कलेक्टर ने 10 फरवरी को शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था।

40 दिन तक निलंबित रहने के बाद शिक्षक टुमन लाल साहू के खिलाफ परिनिंदा जारी करते हुए उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है। साथ ही टुमन लाल साहू को पूर्व की भांति किरण शर्मा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला शिवरीनारायण जांजगीर चांपा में पदस्थ करने का आदेश दिया गया है। साथ ही उनके निलंबन अवधि को सभी प्रयोजन के लिए कार्य अवधि माना जायेगा।

 

Related Articles