मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिखाए कड़े तेवर, इन जिलों में धीमी रफ़्तार पर जतायी नाराजगी, कमिश्नर को दिए ये निर्देश

रायपुर 12 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टरों की क्लास ले रहे है। मुख्यमंत्री पहले एजेंडे के तौर पर राजस्व विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए। सारंगढ़ ,बस्तर सहित कुछ और जिलों में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के  निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों।

Telegram Group Follow Now

मुख्यमंत्री ने अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें।विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें।डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें।कमिश्नर को भी मोनिटरिंग करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।

लापता प्रेमी-प्रेमिका मिले इस हाल में, मौके पर पहुंची पुलिस...
NW News