रायपुर में गोलीकांड को लेकर मुख्यमंत्री का आया बयान, कांग्रेस के कटाक्ष पर भी किया पलटवार

रायपुर 14 जुलाई 2024। रायपुर में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री का बयान आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जायेगा। इससे पहले भी पुलिस ने ऐसे गोलीकांड में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इधर गोलीकांड को लेकर नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार हमलावर गोली चलाते दिख रहे हैं। दफ्तर के सामने खड़ी कार पर उन्होंने पहली गोली चलाई इसके बाद हवाई फायरिंग की। इस दौरान कार का ड्राइवर और एक कर्मचारी भागते दिख रहे हैं। वहीं, कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल को मारने पहुंचे शूटरों पर निजी सुरक्षाकर्मियों ने भी 3 से 4 राउंड फायरिंग की। इसकी पुष्टि खुद पुलिस ने की है।

राजधानी में गोलीकांड को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बार भी गोली बारी हुई थी,पुलिस ने मुस्तैदी के साथ आरोपियों को पकड़ने का काम किया।बहुत जल्दी पुलिस इसे भी पकड़ लेंगे। गोलीकांड और अयोध्या दौरे पर कांग्रेस के बयान को लेकर पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका कोई संपर्क नहीं है,जिस मुस्तैदी के साथ पिछले बार आरोपी पकड़ाए है इस बार भी पकड़ लेंगे।

इधर सोशल मीडिया पर मयंक सिंह नाम के एक कथित गैंगस्टर ने पोस्ट किया है। किया है। मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग मामले में अपनी जिम्मेदारी ली है। जिस अंदाज में उसने पोस्ट लिखा है, उसे साफ है की राजधानी रायपुर में उसी के इशारे पर गोली चली थी। मयंक सिंह नाम के गैंगस्टर ने ये पोस्ट घटना के कुछ देर बाद ही किया है। इस मामले पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि कुछ CCTV फुटेज जरूर सामने आए है, लेकिन दोनों शूटर्स का अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले में हर तरफ के एंगल को जोड़कर काम कर रही है। पुलिस को भी आशंका है कि ये पूरी घटना सिर्फ दहशत फैलाने के उद्देश्य से चलाई गई थी।

व्याख्याता प्रमोशन में नाफरमानी, डीपीआई ने जुलाई में ही मांगी थी जानकारी, आज तक तीन संभागों ने नहीं भेजी, अब DPI ने फिर...

मामले में तेलीबांधा पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर ली है। वहीं, हमले की जिम्मेदारी मयंक सिंह नाम के गैंगस्टर ने ली है। सोशल मीडिया पर मयंक सिंह ने कारोबारियों को धमकाते हुए एक पोस्ट भी किया है।

 

NW News