हेडलाइन

ब्रेकिंग न्यूज : तीर्थ यात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, दुर्घटना में 15 यात्रियों की गयी जान, आर्मी की क्विक रिएक्शन मेडिकल टीम तैनात

जम्मू-कश्मीर 30 मई 2024। जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां जम्मू जिले में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजिंदर सिंह तारा ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना चोकी चोरा में तंगली मोड़ पर हुई। जहां अनियंत्रित बस फिसलकर 150 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से तीर्थयात्रियों को शिव खोरी क्षेत्र में लेकर जा रही थी।

जम्मू कश्मीर में आज तीर्थयात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण हादसे के वक्त बस में करीब 50 तीर्थयात्री सवार थे। जिनमें से 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गयी है। दुर्घटना के संबंध में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजिंदर सिंह तारा ने बताया कि बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां मोड़ तो बहुत सामान्य है। यहां कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे बस मोड़ पर मुड़ने के बजाय सीधे खाई की ओर चली गई और फिर नीचे गिर गई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। ये दुर्घटना अखनूर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। जब बस अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इसकी जानकारी मिलते ही इंडियन आर्मी ने क्विक रिएक्शन मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर तैनात किया गया है। ये बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। दुर्घटना स्थल से घायल व्यक्तियों को निकाला जा रहा है और हर संभव सहायता दी जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर कहा….“जम्मू में अखनूर के नजदीक हुई बस दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं..।”

Back to top button