Mausam Alert: छत्तीसगढ़ में शीतलहरी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया 15 दिसंबर तक का अलर्ट, इन हिस्सों में पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड

Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर दिख रहा है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तेजी से तापमान गिरा है। इधर मौसम विभाग ने शीतलहरी की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ में 15 दिसंबर तक शीतलहरी का असर दिखेगा। इससे रात के तापमान के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आयेगी। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।
जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अलावे, सूरजपुर,बलरामपुर,मुंगेली, खैरागढ़ और दुर्ग जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। 24 घंटे में कई जिलों में 6 डिग्री तक तापमान गिरा है। प्रदेश के कई जगहों में ओंस की बूंदें जमने लगी है। बलरामपुर में सबसे कम 4.8 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।छग के विभिन्न हिस्सों में तापमान घटने के साथ ही मैनपाट में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है।
यहां पर विभिन्न स्थानों में तापमान 2 से 3 डिग्री दर्ज किया गया. इसके प्रभाव से ओस की बूंदें सुबह जमने लगी हैं. दोपहर के वक्त ही लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। बाकी समय लोग ठंड का सामना कर रहे हैं. बलरामपुर सहित अन्य हिस्सों में भी लोग ठंड का सामना कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर में ठंड से मृत युवक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां वो शराब पीकर सड़क किनारे सो गया था, जिससे उसकी जान चली गई।