कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस: अवैध शराब व पुलिस संरक्षण के आरोपों पर बिफरे मुख्यमंत्री, बोले, ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिये

रायपुर 13 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री आज प्रदेश भर के कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। बिलासपुर, दुर्ग के बाद मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव रेंज की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री राजनांदगांव रेंज में अवैध शराब की बिक्री और पुलिस के साथ सांठगांठ के लग रहे आरोपों पर नाराजगी जतायी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद होनी चाहिये।

Telegram Group Follow Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव रेंज पुलिस को कहा कि रेंज में कुछ जगह अच्छे काम हुए हैं, त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्रवाई हुई है लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है। अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायत है, पुलिस के संरक्षण के आरोप लगते है, ये बिलकुल नहीं होना चाहिए। अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिए।

कई जगहों में जांच को लेकर काफी आक्रोश है, शिकायत मिलती है की जांच टीम सही से जांच नही कर रही, अधिकारी जांच में उपस्थित नही रहते है, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, काम में लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

दुर्ग रेंज में क्राइम रेट पर मुख्यमंत्री नाराज

मुख्यमंत्री ने दुर्ग रेंज को पुलिसिंग में बेहतर काम के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में आरोपी फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। वहीं किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी के मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  ऐसी गड़बड़ियां भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। वहीं प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे ना हो बल्कि वास्तव में हो। उन्होंने कहा कि नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

रनवे को टच करने के बाद भी लैंड नहीं हुई फ्लाइट....यात्री हुए परेशान ,मचा हड़कंप...

बिलासपुर में कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिनइससे संतोष करना नही है, हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है ,जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए।एसपी और कलेक्टर टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करें।धार्मिक मामलों में लापरवाही न करें और तुरंत कार्रवाई करें।हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए , ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें।गौ-तस्करी व नशा एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर नियंत्रण पाना है, ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई करनी है।

 

NW News