हेडलाइन

शिक्षा विभाग में भर्ती-पदोन्नति नियम में संशोधन के लिए बनी समिति, शालेय शिक्षक संघ ने पूछा, ये कैसी समिति? जिसमे LB संवर्ग का प्रतिनिधि ही नहीं

शालेय शिक्षक संघ ने किया माँग जब होना है भर्ती पदोन्नति नियम में बदलाव तो समिति में शिक्षक एल.बी.संवर्ग के प्रतिनिधि भी करे शामिल

भर्ती पदोन्नति नियम के संशोधन समिति के सारे सदस्य नियमित शिक्षकों का समूह, प्रदेश में अब सिर्फ लगभग 15000 नियमित शिक्षक ही बचे हैं, जबकि स्कूलों में लगभग 2लाख शिक्षक LB संवर्ग निभा रहे अध्यापन दायित्व

रायपुर 29 मई 2024। शिक्षा विभाग ने भर्ती पदोन्नति नियम में संशोधन के लिए 9 सदस्यीय समिति का गठन किया है। आदेश के जारी होते ही प्रदेश के शिक्षकों में बवाल मच गया। नाराजगी की वजह से संशोधन समिति के सदस्य। दरअसल समिति के सभी सदस्य, नियमित शिक्षकों के समूह से हैं। इसमे शिक्षक LB संवर्ग का एक भी प्रतिनिधि शामिल नही है। छग शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने इसे प्रदेश के लगभग 2 लाख शिक्षक LB संवर्ग की उपेक्षा बताते हुए आशंका जाहिर किया कि प्रदेश में शिक्षा की बागडोर सम्भाले कर्मचारियों का सबसे बड़ा समूह शिक्षक LB संवर्ग का प्रतिनिधित्व नही होने इस समिति की उपादेयता कितनी निष्पक्ष और सर्व संवर्ग के हित में होगी?

वीरेंद्र दुबे ने आशंका जतायी है कि LB संवर्ग के प्रतिनिधित्व बिना बनी इस समिति क्या इस संवर्ग के हितों की रक्षा कर पायेगी ये बड़ा प्रश्न है। लिहाजा, संशोधन समिति में हमारे LB संवर्ग को शामिल किया जाय।

प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि संशोधन समिति में केवल एक पक्ष के सम्मलित रहने से निष्पक्षता का अभाव हो सकता है। समिति में केवल लगभग 15000 कर्मचारी समूह को प्राथमिकता दी गई जबकि लगभग 2 लाख कर्मचारियों के समुह को समिति में स्थान नही दिया गया है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक समूह में हर कैडर की अपनी अलग मांग होती है समस्या होती है, आज गठित समिति में व्याख्याता,शिक्षक, सहायक शिक्षक भी कोई नही है, केवल सहायक संचालक, प्राचार्य,प्रधानपाठक व लिपिक संवर्ग बस शामिल है। संशोधन समिति को लेकर पुनर्विचार हो और सभी संवर्ग को उचित स्थान मिले ताकि नई भर्ती पदोन्नति नियम सर्वसम्मति से सभी संवर्ग की स्वीकार्यता हो।

Back to top button