कांग्रेस हुई आक्रामक: 3 दिसंबर को कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान, यूथ कांग्रेस 11 दिसंबर को करेगी घेराव

रायपुर 1 दिसंबर 2024। निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस एक बार फिर सड़क पर उतरने जा रही है। कांग्रेस अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों का ऐलान किया है। कांग्रेस धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत कर रही है। 3 दिसंबर से धान खरीदी केंद्र में कांग्रेस नेता जायेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है और खरीदी केंद्रों में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम है।

बैज ने कहा कि लगातार हम कहते रहे हैं किसानों से धान खरीदी 21 क्विंटल नहीं की जा रही है। टोकन समय पर नहीं दिया जा रहा है, जिनको टोकन मिला वह किसान धान बेच नहीं पा रहे हैं। आने वाले 3 तारीख को धान खरीदी केंद्र चलो अभियान कांग्रेस पार्टी शुरू करने जा रही है। प्रदेश के सभी खरीदी केंद्रों में किसान जायेंगे और वहां की अव्यवस्था और किसानों का हाल-चाल जानेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं के साथ कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से खड़ी हुई है।

वहीं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी है। कांग्रेस पार्टी लगातार निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में जल्दी बैठक लेकर चर्चा करेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे।

बैज ने बीजेपी की सदस्यता अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा दावा कर रही थी, कि  60 लाख सदस्य बना लिए है। बीजेपी को साफ-साफ बोल रहा हूं एक बार उनके सदस्य की सूची सार्वजनिक करें। अपने आलाकमान को खुश करने के लिए फर्जी सदस्य बना लिए। ईमानदारी से सदस्य बनाए हैं तो सदस्यता सूची जारी करें।

यूथ कांग्रेस का 11 दिसंबर से घेराव कार्यक्रम

यूथ कांग्रेस ने 11 दिसंबर से प्रदर्शन का ऐलान किया है।  छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस तहसीलों का घेराव करेगी। यूथ कांग्रेस ने तीन मुद्दों को लेकर घेराव जा रही है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्था, बढ़ता नशे का कारोबार व छोटे उद्योगों को ये प्रदर्शन किया जायेगा। 11 दिसंबर से जिला कलेक्ट्रेट का घेराव यूथ कांग्रेस करेगी, तो वहीं 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक प्रदेशभर में घेराव किया जायेगा। वहीं 17 दिसंबर के बाद प्रदेश स्तर में आंदोलन होगा। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया।

Related Articles